{"_id":"6a416591047869d88c0d4bee","slug":"rotary-club-mau-receives-24-awards-mau-news-c-295-1-svns1029-147765-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रोटरी क्लब मऊ को मिले 24 अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रोटरी क्लब मऊ को मिले 24 अवाॅर्ड
विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित पुरस्कार समारोह में मिले अवार्ड के साथ रोटरी क्लब मऊ के सदस्य।स्रोत:स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वाराणसी में रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित अलंकरण अवार्ड्स-2025-26 समारोह में रोटरी क्लब मऊ ने कुल 24 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। इसमें सेवा, समर्पण और सामाजिक कार्यों के लिए गोल्ड क्लब अवाॅर्ड, गोल्ड सेक्रेटरी अवाॅर्ड आदि शामिल हैं।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब मऊ ने वर्ष भर में 1200 से अधिक निशुल्क नेत्र जांच एवं 250 से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए। इसके आधार पर क्लब को डिस्ट्रिक्ट-3120 के शीर्ष छह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लबों में स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए क्लब को नव सदस्य अभिवृद्धि पुरस्कार, रोटरी फाउंडेशन सहयोग पुरस्कार, ओसीवी पुरस्कार, क्लब बुलेटिन पुरस्कार, मीडिया कवरेज पुरस्कार मिले। इसके अलावा जीएमएल रिपोर्टिंग पुरस्कार, स्वास्थ्य शिविर पुरस्कार, रक्तदान शिविर पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पुरस्कार मिले। इसके अलावा रोग निवारण पुरस्कार, बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता पुरस्कार, महिला सशक्तीकरण पुरस्कार, जनसंपर्क एवं सार्वजनिक छवि पुरस्कार, सामुदायिक सेवा पुरस्कार, जिला नेत्र शिविर पुरस्कार, इंटरसिटी कार्यक्रम पुरस्कार तथा जिला सम्मेलन आयोजन पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त क्लब को गोल्ड क्लब अवॉर्ड, क्लब सचिव डॉ. एस खालिद को गोल्ड सेक्रेटरी अवाॅर्ड, टॉप-6 मोतियाबिंद सेवा प्रदर्शन सम्मान, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा सम्मान भी मिला। इस दौरान क्लब के डॉ. एससी तिवारी, रोटेरियन प्रदीप सिंह, क्लब अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, सचिव डॉ. एस खालिद, रोटेरियन तेज प्रताप तिवारी रहे।
विज्ञापन
क्लब अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि यह सम्मान क्लब के प्रत्येक सदस्य की अथक मेहनत, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। क्लब सचिव डॉ. एस खालिद ने गोल्ड सेक्रेटरी अवाॅर्ड प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की एकजुटता, परिश्रम और सेवा के प्रति निष्ठा का परिणाम है।