{"_id":"6a416687d000edf9050ea0d2","slug":"up-tet-54022-candidates-to-take-the-exam-across-five-shifts-mau-news-c-295-1-svns1028-147761-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीईटी : पांच पालियों में परीक्षा देंगे 54022 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीईटी : पांच पालियों में परीक्षा देंगे 54022 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में तीन दिन ही शेष हैं। परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। तीन दिन तक पांच पालियों में चलने वाली परीक्षा में 54022 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था रहेगी। प्रशासन और शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो जुलाई और तीन जुलाई को दो-दो पालियाें में, जबकि चार जुलाई को एक पाली में होगी। दो जुलाई को प्रत्येक पाली में 11064 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन जुलाई को पहली पाली में 11064 और दूसरी पाली में 10415 और चार जुलाई को सिर्फ एक पाली में परीक्षा होगी, जिसमें 10415 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विभाग के मुताबिक दो जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षाएं दोनों पालियों में होंगी। तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसी दिन द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा होगी। चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर, सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों पर भारी फोर्स भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
- सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक।
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, डीसीएसके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज, नेहरु इंटर कॉलेज रतनपुरा, जैश किसान इंटर कॉलेज, पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज, एसएसबी इंटर कॉलेज, एसजीएन राजकीय पीजी कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सर्वोदय पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, सोनीधापा बालिका खंडेलवाल इंटर कॉलेज, शहीद इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, जनता पीजी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, सरदार बल्लभ भाई इंटर कॉलेज, तरुण इंटर कॉलेज, संत देवदहवा बाबा इंटर कॉलेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेंज, भदांव इंटर कॉलेज, वन अवध इंटर कॉलेज।