सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on organization expansion and public relations campaign

Mau News: संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर दिया जोर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on organization expansion and public relations campaign
भाजपा मंडल बैठकों में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों पर जोर ।
विज्ञापन
करहां। भारतीय जनता पार्टी के करहां और रानीपुर मंडलों की मासिक बैठक रविवार को हुई। बैठकों में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों, शक्ति केंद्र बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। करहा मंडल की बैठक दतौली स्थित शक्ति केंद्र संयोजक के आवास पर हुई, जबकि रानीपुर मंडल की बैठक मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। करहां मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सचिंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। रानीपुर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने बूथ, शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने आगामी शक्ति केंद्र बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।इस दौरान अशोक सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, आशीष चौधरी, रितिक सिंह, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, इंद्रपाल राम, प्रभाकर राय आदि शामिल थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed