सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The woman took a loan from her mother and daughter's account and paid the installments

Mau News: मां बेटी के खाते से लोन लेकर किस्त भरती रही महिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The woman took a loan from her mother and daughter's account and paid the installments
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली के राजाराम का पुरा मुहल्ला निवासी सरिता देवी की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की शाम गुड़िया सोनकर और भोला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि गुड़िया ने सरिता और उनकी बेटी के बैंक खाते से लोन उतरवाया और किस्त भरती रही। बाद में किस्त रुकने पर एजेंट घर पहुंचा तो धोखाधड़ी की जानकारी मिली। पैसा जमा करने के लिए कहने पर उसने मारपीट की। प्राथमिकी के अनुसार सरिता का आरोप है कि शहर कोतवाली के मुस्तफरकात पुरा मुहल्ला में गुड़िया सोनकर मायका है। उसका ससुराल झारखंड प्रांत के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के तारातंड झूमरी तिलैया में है। वो यहीं रहती है और कभी कभी ससुराल जाती है। गुड़िया एक दिन सरिता देवी के घर आई। उनका और बेटी नेहा शर्मा का आधार कार्ड, बैंक पासबुक मांगकर ले गई। दो दिन बाद एक व्यक्ति को लेकर घर आई। उसने तीन चार कागज पर सरिता और उनकी बेटी का हस्ताक्षर कराया। कुछ दिन बाद सरिता के खाते में 50 हजार और 35 हजार रुपये आए। बेटी के खाते में 35 हजार रुपये मंगाकर निकलवा लिया। बाद में जानकारी हुई कि उसने उनके खाते से 85 हजार और बेटी के खाते से 35 हजार रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी कर निकाल लिया है। वह हर महीने लोन का पैसा जमा करती रही। जब जमा करना बंद कर दिया और अपने ससुराल भाग गई तो बैंक एजेंट उनके घर आकर पैसा वसूलने के लिए दबाव बनाने लगा। बीते आठ अप्रैल को गुड़िया सोनकर अपने मायके आई। पूछने पर पैसे जमा करने की बात कही और चली गई। फिर जानकारी मिलने पर 12 अप्रैल की सुबह 10 बजे उसके घर गई और लोन का पैसा जमा करने के लिए कहा लेकिन उसने मां भोला देवी के साथ मिलकर गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। वही पैसा खर्च कर जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed