{"_id":"6ae3353595b48d431c0568e7","slug":"mau-police-768-kg-of-illegal-firecrackers-worth-rs-10-78-lakh-seized-one-person-arrested-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ पुलिस की कार्रवाई: 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ पुलिस की कार्रवाई: 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:32 PM IST
सार
मऊ जिले के थाना कोतवाली नगर के मुसरदह मोड़ पर पुलिस ने पटाखे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पटाखों की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले में दीपावली के पावन त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। थाना कोतवाली नगर के मुसरदह मोड़ से दोपहर 1:30 बजे पुलिस ने 768 किलो पटाखा बरामद किया। जिसकी कीमत 10.78 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मकान मालिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास पटाखे भंडारण करने का लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा आबादी के बीच में पटाखों को रखना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दोपहर 1:30 बजे मुसरदह मोड़ पहुंची। वहां एक मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से अवैध रूप से भंडारित किए गए 18 बड़े गत्तों में रखे गए तेज आवाज वाले बम और प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। तोले जाने पर इन अवैध पटाखों का वजन लगभग 768 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन
बरामद किए गए इन अवैध पटाखों की अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.78 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक कुमार ने बताया कि दीपावली पर बेचने के लिए उसने पांच दिन पहले लखनऊ से पटाखे मंगवाए थे।
विज्ञापन