{"_id":"6a1e8caf47e5d2c56e0e4ab8","slug":"mau-police-arrest-accused-of-molestation-in-half-encounter-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Mau News: मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मऊ जिले की हलधरपुर पुलिस द्वारा सोमवार की देर रात नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी दानिश उर्फ छोटू को मडैली बढनपुरा गांव के पास हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस की दो टीमों ने घेराबंदी की थी। आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी है। उसके द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम के रोकने पर आरोपी द्वारा फायर किया गया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर के घुटने के नीचे लगी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, एक कारतूस बरामद किया।