फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mega Trailer 308 wheels has arrived in Mau move towards Gorakhpur starting Wednesday

मऊ पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर: ऊंचे कराए जा रहे बाधा बने साइन बोर्ड, अधिकारियों की निगरानी में बढ़ेगा आगे

Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: किशन चौबे Updated Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM IST
सार

ओडिशा से लखीमपुर खीरी जा रहा रिएक्टर लदा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर चार महीने के सफर के बाद मऊ की सीमा तक पहुंचा। रास्ते में साइनबोर्ड ऊंचे किए जा रहे हैं, बुधवार सुबह ट्रेलर को गोरखपुर की ओर रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
Mega Trailer 308 wheels has arrived in Mau move towards Gorakhpur starting Wednesday
मऊ: चार महीने के सफर के बाद मऊ सीमा पर रुका 308 पहियों का मेगा ट्रेलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहियों का विशाल ट्रेलर मंगलवार शाम मऊ की सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले हैदरगंज गांव के पास पहुंचकर रुक गया। यह जगह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास है। ट्रेलर पर एक रिएक्टर लदा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह फिर शुरू होगा सफर
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, ट्रेलर को बुधवार सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से आगे रवाना किया जाएगा। मंगलवार को यह वाहन इसी मार्ग से हैदरगंज गांव तक पहुंचा था। मार्ग को पूरी तरह साफ करने के बाद ट्रेलर को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन






 
Trending Videos

साइन बोर्ड ऊंचे किए जा रहे
308 पहियों वाले इस विशाल ट्रेलर के रास्ते में आने वाले साइन बोर्ड और अन्य बाधाओं को हटाने या ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। दोहरीघाट तक फोरलेन पर लगे साइनबोर्ड को ऊंचा किया जा रहा है, ताकि ट्रेलर आसानी से निकल सके। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी जरूरी तैयारियां की गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में ट्रेलर को आगे बढ़ाया जाएगा।

चार महीने पहले ओडिशा से निकला था
यह ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पॉली लैक्टिक एसिड) प्लांट के लिए रवाना हुआ था। करीब चार महीने पहले शुरू हुई इस यात्रा में ट्रेलर लगातार अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ रहा है। ट्रेलर के साथ 40 से 50 तकनीकी और सहायक कर्मचारियों की टीम भी चल रही है। टीम वाहन के संचालन और रास्ते में आने वाली तकनीकी दिक्कतों पर नजर रख रही है।

 
विज्ञापन

मऊ में एक-दो दिन रहेगा ट्रेलर
अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रास्ते यह विशाल ट्रेलर मऊ जिले में करीब एक से दो दिन तक रहेगा। इसके बाद यह कोपागंज, घोसी, अमिला और दोहरीघाट बाईपास से होते हुए गोरखपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। अधिकारियों का अनुमान है कि ट्रेलर दशहरा तक अपनी अंतिम मंजिल लखीमपुर खीरी पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed