पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal Council President files complaint over use of abusive language during phone call.

Mau News: फोन पर अमर्यादित शब्द कहे, नगर पालिका अध्यक्ष ने दी तहरीर

Tue, 30 Jun 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council President files complaint over use of abusive language during phone call.
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें किसी ने नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल को फोन पर अमर्यादित शब्द कहे। इसके बाद अरशद जमाल ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने कॉल कर अभद्रता की थी। उस समय उन्होंने सोचा कि नगर का कोई व्यक्ति होगा, जिसे किसी बात पर कष्ट हुआ होगा, इसलिए उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सोची-समझी साजिश के तहत उसी ऑडियो को वायरल किया गया। इसके बाद उन्होंने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था, उसे भी तहरीर में अंकित किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर सबसे पहले ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed