फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Promising students were rewarded with educational materials.

Mau News: होनहार विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री देकर पुरस्कृत किया

Wed, 12 Aug 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Promising students were rewarded with educational materials.
निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को बड़रांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भोपौरा में एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। इस दौरान कक्षा एक के बच्चों का निपुण प्लस एप के माध्यम से रैंडम आकलन किया गया। इसमें सनी, अनुपमा, हरिओम, खुशी और साक्षी निपुण पाए गए। एसआरजी ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाध्यापक और कक्षा अध्यापकों की अनुशंसा पर प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ घोषित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

संजय कुमार तिवारी ने विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों को बच्चों की शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के बुनियादी ज्ञान और दक्षताओं को और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। इस दौरान प्रधानाध्यापक विनोद कुमार राजभर, शिक्षक फूलवास यादव, संतोष कुमार जायसवाल, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अनुराधा शर्मा और विमला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed