सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against arbitrary fee collection in private schools

Mau News: निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Protest against arbitrary fee collection in private schools
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले में संचालित निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली जा रही है। महंगी पुस्तकों एवं ड्रेस की अनिवार्यता से अभिभावक परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग की तरफ से स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को जागरूक करने के लिए अभियान गांव से लेकर मोहल्ले तक चलाया जाएगा। आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में भयमुक्त, न्यायपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एके सहाय, रीता भारती, हैदर अली, सैरून निशा, जयचंद कुमार, रामचंद्र कुमार, संजय राजभर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed