सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social change can only be brought about through culture.

Mau News: संस्कार के माध्यम से ही लाया जा सकता है सामाजिक परिवर्तन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Social change can only be brought about through culture.
नगर ​स्थित ब्राह्मण विकास परिषद कार्यालय पर जनेऊ संस्कार को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करते ड
विज्ञापन
ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक सोमवार को चंद्रभानपुर स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। इसमें 29 मार्च को उपनयन संस्कार को सकुशल संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई।
Trending Videos

इस मौके पर परिषद के परिषद के संरक्षक डॉ. एससी तिवारी ने कहा कि संस्कार के माध्यम से ही सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है। रामजी उपाध्याय में कहा कि आजमगढ़ मऊ और बलिया से अधिक से अधिक संख्या में संस्कार में 251 वटुक का संस्कार कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि 16 संस्कारों में दसवां संस्कार यज्ञोपवीत का होता है। जिससे बालक के बौद्धिक आध्यात्मिक और शारीरिक विकास आप प्रतीक माना जाता है और गुरु के सानिध्य में जाकर गायत्री मंत्र और अनुशासन प्राप्त करता है।
परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों ऋणों से मुक्ति पाने के लिए ब्रह्मचर्य जीवन में प्रवेश करता है। नगर पंचायत/ टाउन एरिया में नामित सभासद यशवंत उपाध्याय, प्रेम भूषण पांडेय को परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक में जय नारायण द्विवेदी, अवधेश तिवारी, विजय शंकर पांडेय, ओम प्रकाश शुक्ला, रमाकांत तिवारी, डॉक्टर पंकज उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed