सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies after falling from train, second incident in seven hours

Mau News: किशोर की ट्रेन से गिरकर मौत, सात घंटे में दूसरी घटना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after falling from train, second incident in seven hours
विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे गोरखपुर से वाराणसी जा रहे कुशीनगर के हाटा थाना के सकरौली गांव निवासी आर्दश पांडेय (17) की ट्रेन से गिरकर इंदारा जंक्शन पर मौत हो गई। सात घंटे के अंदर ही ट्रेन से गिरने से दूसरी मौत हो गई।
Trending Videos

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके पहले शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मऊ रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर पहले बलिया दादर एक्सप्रेस से आ रहे देवरिया के सलेमपुर थाना के बाबू बहोरन का पूरा निवासी योगेश चौहान (40) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श गोरखपुर से वाराणसी जा रहा था। पिता निमनेश्वर पांडेय वाराणसी में नौकरी करते हैं। स्नातक की परीक्षा के बाद वह पिता के साथ वाराणसी में रहता था। होली पर अपने गांव आया था। त्योहार बीतने के बाद वापस वाराणसी जा रहा था।
भीड़ के कारण गेट पर खड़ा था और इंदारा जंक्शन पर नीचे गिरकर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष मऊ राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के पास मिले लैपटॉप और टैबलेट से उसकी पहचान के बाद पिता को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed