सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Domestic LPG cylinders become costlier, affecting five lakh consumers

Mau News: घरेलू एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा, पांच लाख उपभोक्ताओं पर होगा असर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Domestic LPG cylinders become costlier, affecting five lakh consumers
मधुबन में रसोई गैस की किल्लत बढने से उपभोक्ता परेशान ।संवाद
विज्ञापन
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच शनिवार को महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने अचानक एलपीजी के दाम बढ़ा दिए हैं। जिले में पांच लाख उपभोक्ताओं पर इसका असर होगा।
Trending Videos

14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, वहीं होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 किलो वाले सिलिंडर के दाम 115 रुपये बढ़ा दिया गया है। बात जनपद के संदर्भ में किया जाए तो जिले में भी सिलिंडर की कमी से लोग दो चार हो रहे है। सरकार की तरफ से अब 21 दिन बाद ही सिलिंडर बुक कराने के नए निर्देश के जारी किया गया है।
जिले में 30 रसोई गैस एजेंसियों से लगभग पांच लाख लोग उपभोक्ता हैं। घरेलू रसोई गैस की किल्लत से गृहणियों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार से वितरक बढ़े हुए दाम के अनुसार गैस सिलिंडर की आपूर्ति कर रहे हैं।
अगर जल्द ही सप्लाई की स्थिति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed