सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR lodged in acid throwing case

Mau News: तेजाब फेंकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in acid throwing case
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर बड़ी बाजार निवासी सुधीर वर्मा के विरुद्ध पुलिस ने शुक्रवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि होली के दिन जुलूस में शामिल लोगों पर इसने तेजाब फेंक दिया था।ॉ
Trending Videos

वलीदपुर के काजी टोला निवासी मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 4 मार्च की दोपहर होली का जुलूस निकल रहा था। दोपहर 12 बजे जुलूस छोटी बाजार से छोटी बाजार पहुंची तो सुधीर वर्मा ने छत के ऊपर से तेजाब फेंक दिया। जिससे मनीष का दोनों हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अन्य लोगों के ऊपर हल्के छींटे पड़े थे। कोतावली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed