सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The family members kept the body for 15 hours and insisted on the arrest.

Mau News: 15 घंटे शव रखकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The family members kept the body for 15 hours and insisted on the arrest.
घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतीया में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचने के बाद जुटी ग्रामीणों
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के खंतिया गांव में पोस्टमार्टम के बाद रामभवन यादव (42) का शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए। 15 घंटे शव रखकर परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग नहीं होने तक अंतिम संस्कार से मना कर दिया।
Trending Videos

रविवार दोपहर सीओ जितेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए। दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया। सुरक्षा को देखते हुए शनिवार सुबह से रविवार की दोपहर तक दो थानों की पुलिस गांव में तैनात रही। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घोसी कोतवाली, कोपागंज थाना, एसओजी और सर्विलांस की चार टीम गठित की गई है। टीम ने शनिवार सुबह से रविवार शाम तक संभावित जगहों पर छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की रात आठ बजे रामभवन यादव का चचेरा भाई विजेंद्र यादव नशे में दरवाजे पर पहुंचा और गाली देने लगा। मना करने पर विजेंद्र के 15 वर्षीय बेटे ने पिता के साथ मिलकर लाठी डंडे से रामभवन को पीटने लगा। जमीन पर गिरने के बाद चाकू से सीने में ताबड़-तोड़ वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभवन की पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने विजेंद्र यादव, बेटे, सुनीता और रामावती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से घर में ताला बंद कर सभी सदस्य भाग गए। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम छह बजे शव घर पहुंचा तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शव को फ्रीजर में रख दिए। रविवार की सुबह घोसी कोतवाली के अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल व कोपागंज थाना के प्रभारी निवारीक्षक रविंद्रनाथ राय फोर्स के साथ खंतिया गांव पहुंचकर परिजनों से बात की, लेकिन वो मांग पर अड़े रहे। सुबह नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा और सीओ जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर परिजनों से बात की, इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सीओ ने बताया कि गठित टीम ने आजमगढ़ जिले में तीन, मऊ मुख्यालय स्थित तीन रिश्तेदारों के घर और कोपागंज में संभावित स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतीया में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचने के बाद जुटी ग्रामीणों

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतीया में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचने के बाद जुटी ग्रामीणों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed