{"_id":"6988d0d551fd73b6b90f2034","slug":"the-government-is-not-taking-action-even-after-the-complaint-in-sir-sp-mp-mau-news-c-295-1-mau1002-140556-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर में शिकायत के बाद भी सरकार नहीं कर रही कर्रवाई : सपा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर में शिकायत के बाद भी सरकार नहीं कर रही कर्रवाई : सपा सांसद
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते सांसद राजीव राय।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
- पार्टी की मासिक बैठक में मीडिया से बात करते हुए घोसी सांसद ने लगाए आरोप
मऊ। घोसी के सपा सांसद राजीव राय बजट सत्र में हिस्सा लेने के बाद रविवार को मऊ पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती फॉर्म-7 भरवाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन भाजपा सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं सपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि एक-एक बूथ पर उनके संघर्ष का ही परिणाम है, जो भाजपा सरकार को एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने को बाध्य होना पड़ा।
शिकायतों के आने के बाद कार्रवाई न होना यह चुनाव आयोग और सरकार की धृतराष्ट्र और दुर्योधन की जोड़ी साबित करती है। सांसद ने कहा किसी भी लोकसभा में अगर किसी मतदाता के मत के हरण का प्रयास किया गया तो उसमें संलिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने अमेरिका की ओर से भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के सवाल पर घोसी सांसद ने कहा यह देश के किसानों के साथ छल है, पता नहीं अमेरिका के सामने भारत सरकार की कौन सी नस दबी हुई है। इसके चलते सरकार, अमेरिका के सामने घुटनों के बल खड़ी है। इसी क्रम में जब उनसे बाहरी बनाम भीतरी के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर अपना पक्ष रखते हुए घोसी सांसद राजीव राय ने कहा- मैं ऐसे किसी बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जिससे घोसी लोकसभा के विकास और यहां की भलाई के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटके। मैंने आज तक किसी पर भी व्यक्तिगत रूप से नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है। मैं व्यक्तिगत बात विवाद में नहीं पड़ता।
मऊ में विकास के श्रेय के मुद्दे पर कहा जो भी विकास कार्य करे, सबका अभिनंदन होना चाहिए और यह जनपद के लिए अच्छी बात है। विकास कोई भी करे, किसी भी सरकार में हो, उसका स्वागत होना चाहिए। चाहे वह विकास वर्तमान सरकार में माननीय मंत्री द्वारा हो या किसी अन्य द्वारा, मैं सबको साधुवाद देता हूं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को नकारता नहीं हूं। लेकिन मुझे एक बात से आपत्ति है, जब यह कहा जाता है कि वर्ष 1999 से पहले जनपद में विकास ही नहीं हुआ तो यह बात ठीक नहीं है।
इनसेट
बिना पद पर रहे भी मैंने आजमगढ़-मऊ को हाईवे में तब्दील करवाया
सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना किसी पद पर रहे भी मैंने आजमगढ़-मऊ सड़क को फोरलेन में तब्दील करवाया, महिला अस्पताल में 100 बेड का बनवाया, मऊ में अंडरलाइन केबलिंग का काम शुरू कराई। सभी विधानसभा में सीएचसी की बिल्डिंगें आज भी उसकी गवाही देती हैं। मधुबन बेल्थरा रोड, चिरैयाकोट से बेल्थरा रोड बनवाने का काम किया था। कुल छोटी बड़ी लगभग 75 सड़कों का निर्माण, शहर में ढेकुलिया पुल समेत 5 अन्य ग्रामीण पुल का निर्माण कराया। इसलिए मैं व्यक्तिगत वाद-विवाद से दूर रहता हूं।
Trending Videos