{"_id":"6a7f63223c81c0acff0dba14","slug":"the-fervor-of-independence-day-celebrations-the-district-bathed-in-the-colors-of-the-tricolour-mau-news-c-295-1-svns1028-150332-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आजादी के पर्व की धूम... तिरंगे के रंग में रंगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आजादी के पर्व की धूम... तिरंगे के रंग में रंगा जनपद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज मोड़ पर लगी दुकान से तिरंगा और बैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुक्रवार को जिले में पूरी हो गईं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में शनिवार को होने वाले समारोहों को लेकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खासा उत्साह रहा। समारोह स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही विद्यार्थियों ने देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर रोशनी की। वहीं सरकारी कार्यालयों, भवनों और ऐतिहासिक स्मारकों को भी रंगीन झालरों से सजाया गया। नगर क्षेत्र में गाजीपुर तिराहा से भीटी, आजमगढ़ मोड़ से बाल निकेतन तथा नगरपालिका के प्रमुख मार्गों को तिरंगे के रंग में सजाया गया।
शहर के बाजारों में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्साह नजर आया। सुबह से ही तिरंगा झंडा, बैनर, बैज, तिरंगी टोपी और बैंड आदि की बिक्री शुरू हो गई थी। दुकानों पर तिरंगा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बच्चों और युवाओं में देशभक्ति से जुड़ी सामग्री खरीदने को लेकर विशेष उत्साह दिखा।