{"_id":"69e675f27546dc5b7a05139b","slug":"the-house-and-hut-were-set-on-fire-by-sprinkling-oil-in-front-of-the-team-mau-news-c-295-1-mau1002-144260-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टीम के सामने तेल छिड़ककर घर और झोपड़ी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टीम के सामने तेल छिड़ककर घर और झोपड़ी में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के केरमा महरूपुर गांव में जमीन के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम के सामने मड़ई (झोपड़ी)और घर में आग लगा दी गई।
आग में भैंस झुलस गई और लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल गया। पुलिस ने रविवार की रात पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना बीते 19 अप्रैल को हुई। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शिकायत के बाद टीम गठित की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार रामबढ़ाई यादव ने अपनी जमीन में गेहूं बोया था। बीते 17 अप्रैल को गेहूं काटने गए तो पड़ोसी दुखंती के परिवार ने गेहूं काटने नहीं दिया।
18 अप्रैल को तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गेहूं कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। उपजिलाधिकारी के आदेश पर 19 अप्रैल को लेखपाल और पुलिस टीम खेत पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जैसे ही गेहूं काटाई शुरू हुई, दुखंती, अमरजीत, चंद्रजीत, लालती और महिमा ने इसे रोकने का प्रयास किया।
इसके बाद सभी ने पेट्रोल छिड़ककर घर और मड़ई में आग लगा दी। आग में गेहूं और मड़ई जलकर राख हो गए, और मड़ई में बंधी भैंस झुलस गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X