फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three die of electrocution while setting up a tent on roof in Mau

मऊ में दर्दनाक हादसा: टेंट लगाते समय 11000 वोल्ट की लाइन से टकराया लोहे का पाइप, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

Mon, 28 Sep 2026 03:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

जिले के इस्लामाबाद मोहल्ले में टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। मरने वालों में दो टेंट लगाने वाले कर्मी थे, जबकि एक दूल्हे का भाई था। 

विज्ञापन
Three die of electrocution while setting up a tent on roof in Mau
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना के इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसकर दुल्हे का भाई महमूद (25), कामिल (23) और इरफान (20) की मौत हो गई। शादी समारोह के लिए मकान की छत पर टेंट लगाते समय लोहे की पाइप बिजली के तार में छू गई। जिससे तीनों के शरीर में करंट उतरने से हादसा हुआ। 

विज्ञापन


वहीं घर और आसपास के दो और घरों में करंट उतरने से दीवारें घनघनाने लगीं। मुहल्लेवासियों ने फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। करंट की चपेट में आए लोगों के शरीर के जिन हिस्सों पर टेंट की पाइप पड़ी थी करीब 10 मिनट तक वो हिस्सा जलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी अबूल हसन के बड़े बेटे बरकतुल्लाह की शादी मोहल्ले में ही एक युवती के साथ तय थी। सोमवार की सुबह 10 बजे युवती के घर बरात पहुंची और शादी संपन्न हुई। शाम को विदाई की तैयारी चल रही थी और मंगलवार को अबूल हसन के घर दावत की तैयारी शुरू हो गई थी। दोपहर दो बजे घर की सभी महिलाएं दुल्हन के घर दावत खाने पहुंची। 



इधर, घर खाली होने के बाद मकान की छत पर टेंट लगाने का काम शुरू हो गया। जफरनगर मोहल्ला निवासी कामिल और इरफान टेंट के लिए लोहे की पाइप लगाना शुरू कर दिए। अचानक तेज हवा के कारण पाइप इधर- उधर भाग रही थीं। संभालने के लिए जैसे ही दुल्हे का भाई महमूद ने पाइप पकड़ा 10 फीट ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में लोहे की पाइप टकरा गई और तेज धमाका हुआ। मोहल्ले के लोगों ने फोन करके बिजली की सप्लाई कटवाई और छत पर पहुंचे। 



सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां हंगामा न हो इसके लिए चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। उच्चाधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed