{"_id":"69adb78a09c55d0a05074c44","slug":"trailer-falls-into-ditch-on-purvanchal-expressway-mau-news-c-295-1-mau1001-141957-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरा ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरा ट्रेलर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के रानीपुर क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर प
विज्ञापन
करहा/रानीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित पॉइंट नंबर 279.1 पर रविवार की सुबह टायर फटने से अनियंत्रित ट्रेलर लगभग 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली के डांसरी कामेडा निवासी चालक मोहम्मद आकिब और बिजनौर के भीमपुर थाना के शहदलपुर रहरा निवासी परिचालक सुहैल घायल हो गए।
चालक और खलासी मुजफ्फरनगर से गिट्टी लेकर बिहार जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रानीपुर थाना स्थित पॉइंट नंबर 279.1 पर पहुंचे थे कि ट्रेलर के बाएं तरफ का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से करीब 15 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। जानकारी मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंची। ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोटें आईं। यूपीडा की टीम ने क्रेन की सहायता से वाहन निकाला। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार में बताया कि टायर फटने से यह हादसा हुआ। चालक और खलासी को मामूली चोट आई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
5 दिन में तीन हादसे, एक की मौत, चार घायल
करहा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 5 दिन में तीन हादसे हुए हैं। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रेलर और ट्रक पलटने से चार लोग घायल हो चुके हैं। 4 मार्च को 275.6 पॉइंट पर कासगंज से आलू लेकर ट्रक गाजीपुर जा रहा था। चालक को झपकी आने से बरेली जनपद के भोजीपुरा निवासी चालक शोएब और खलासी फरदीन घायल हो गए थे। जबकि पांच मार्च को प्वाइंट नंबर 276.6 पर बाइक सवार की मौत हो गई थी।
टकराई बाइक, एक का हाथ, दूसरे का पैर टूटा
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव में शनिवार की रात नौ बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में इंदारा बाजार निवासी वृषकेतु शर्मा का पैर और नंदलाल चौहान का हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इंदारा बाजार निवासी नंदलाल चौहान गांव की तरफ जा रहे थे। इंदारा बाजार निवासी वृषकेतु शर्मा कसारा की तरफ से आ रहे थे। अंधेरा होने के चलते दोनों की बाइक टकरा गई। संवाद
Trending Videos