{"_id":"69ea6756820f6194e609ae1f","slug":"trailer-rams-into-shop-after-colliding-with-school-bus-three-injured-including-drivers-mau-news-c-295-1-mau1002-144423-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्कूली बस से टकराने के बाद दुकान में घुसा ट्रेलर, चालकों सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्कूली बस से टकराने के बाद दुकान में घुसा ट्रेलर, चालकों सहित तीन घायल
विज्ञापन
कोपागंज के टड़ियांव में स्कूल बस को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसी टेलर,जुटी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव गांव में फोरलेन पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर किनारे स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में घुस गया। हादसे में दोनों चालक रामध्यान, दीपक पाल और पप्पू कुमार घायल हो गए।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा निवासी रामध्यान (55) स्कूली बस से बच्चों को छोड़ने के बाद बस लेकर अपने घर जा रहे थे। टड़ियांव के पास ढेकवारा मोड़ पर जैसे ही उन्होंने बस घुमाने का प्रयास किया, मऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बचाव के प्रयास में ट्रेलर फोरलेन के किनारे स्थित राम प्रताप सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में जा घुसा, जिससे भवन का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस चालक, ट्रेलर चालक नसीरपुर निवासी दीपक पाल (30) और दुकान कर्मचारी पप्पू कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में बच्चे सवार नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सभी घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख दोनों चालकों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।दुकान के मालिक राम प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में उनका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने पर सीओ घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य किया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया था। केबिन काटकर उसे बाहर निकाला गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X