{"_id":"6a173a51a07314965805a88f","slug":"two-parties-clash-in-front-of-police-for-land-deed-kicking-and-punching-on-the-highway-mau-news-c-295-1-mau1001-146145-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन के बैनामे के लिए पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, हाईवे पर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन के बैनामे के लिए पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, हाईवे पर चले लात-घूंसे
विज्ञापन
घोसी तहसील के बाहर मारपीट करते लोग।स्रोत:वीडियो ग्रैप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी तहसील गेट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ गए।
तहसील गेट के सामने नेशनल हाईवे-29 पर जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर निवासी रामाधार राय अपनी पैतृक जमीन का बैनामा कराने के लिए बुधवार सुबह करीब 11 बजे सब रजिस्ट्रार कार्यालय घोसी पहुंचे थे। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर उनके पुत्र राजू राय और रम्मन राय मौके पर पहुंच गए और जमीन की रजिस्ट्री का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विक्रेता रामाधार राय दो दिनों से घर से गायब थे। काफी तलाश के बाद दोनों पुत्रों ने कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक सिंह और दीवान रत्नाकर के साथ अपने पिता रामाधार राय को तहसील गेट के सामने एक दुकान पर खोज निकाला। इसी दौरान जमीन खरीदने वाले पंकज राय से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। सड़क पर हंगामा और मारपीट से कुछ देर तक नेशनल हाईवे-29 पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।
घटना के बाद घोसी कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos