फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   127 poplar trees were cut down from a farmer's field.

Meerut News: किसान के खेत से 127 पॉपुलर के पेड़ काटे

Wed, 12 Aug 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
127 poplar trees were cut down from a farmer's field.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव निलोहा में अज्ञात लाेगों ने किसान धर्मवीर के खेत में लगे करीब 127 पॉपुलर के पेड़ों को काट दिया। लगातार दो रातों में हुई इस वारदात के बाद पीड़ित किसान ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निलोहा निवासी किसान धर्मवीर सिंह का 30 बीघे का खेत है। किसान ने अपने इस खेत में करीब एक साल पहले पॉपुलर के पेड़ लगाए थे। 10 और 11 मई की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने खेत में लगे 52 पेड़ काट डाले। पीड़ित किसान ने 11 मई को ही मामले की सूचना मवाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्रवाई न होने से बेखौफ लोगों ने 11 मई की ही रात दोबारा खेत पर पहुंचकर 75 और पेड़ काट दिए। लगातार दो बार हुई इस घटना से उसको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसान ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed