सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15-Year-Old Boy Who Left Home Goes Missing; Search Underway

Meerut News: घर से निकला 15 वर्षीय किशोर लापता, तलाश जारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
15-Year-Old Boy Who Left Home Goes Missing; Search Underway
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला कुम्हारान से 15 वर्षीय किशोर अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला कुम्हारान निवासी खुशनवाज पुत्र फारूख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे उसका छोटा भाई शाहनवाज (15) घर से मोहल्ले में किसी काम से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर पूरे कस्बे में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, मगर वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। खुशनवाज ने बताया कि शाहनवाज का मोबाइल फोन लगातार बज रहा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोर की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed