सब्सक्राइब करें

सेंट्रल मार्केट: सेटबैक छोड़ा तो भरभराकर गिर जाएंगे मकान, जान लें आगे और पीछे कितनी जगह छोड़ना है जरूरी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Apr 2026 12:52 PM IST
सार

Meerut News: यूपी के मेरठ स्थित शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आफतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 44 निर्माण पर सील के बाद अब मकान के आगे और पीछे जगह छोड़ने का आदेश दिया गया है। इससे व्यापारी परेशान हैं। 

विज्ञापन
Central Market: If you leave setback, houses will collapse, know how much space is required to be left
सेटबैक के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर में व्यावसायिक दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद अब वहां के निवासियों को अपने आशियानों के अस्तित्व की चिंता सताने लगी है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवासीय भवनों में सेट बैक (अनिवार्य खाली जगह) छोड़ने का डर लोगों के मन में बैठ गया है।
Trending Videos
Central Market: If you leave setback, houses will collapse, know how much space is required to be left
सेंट्रल मार्केट में धरना। - फोटो : अमर उजाला
संकट यह है कि पिछले चार दशकों में अधिकतर भूखंडों पर पूरी जमीन पर बहुमंजिला निर्माण कर लिया गया है। यदि अब नियमों के तहत सेट बैक या फ्रंट सेट बैक खाली कराया जाता है तो तकनीकी रूप से अधिकतर मकानों के भरभराकर गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Central Market: If you leave setback, houses will collapse, know how much space is required to be left
धरने के बीच बेहोश हुआ व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास परिषद की आवासीय कालोनी शास्त्रीनगर लगभग 40 साल पहले विकसित होनी शुरू हुई थी। उस समय परिषद ने जनता को कुछ खाली प्लॉट आवंटित किए थे और कुछ मकान बनाकर दिए थे।
Central Market: If you leave setback, houses will collapse, know how much space is required to be left
सेंट्रल मार्केट में लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
मूल नक्शे में सभी मकानों में सेट बैक और फ्रंट सेट बैक के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी गई थी। लेकिन समय के साथ लोगों ने उस खाली स्थान को कवर कर लिया और मकान के अगले हिस्सों में छोटी दुकानें बनाकर रोजगार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Central Market: If you leave setback, houses will collapse, know how much space is required to be left
हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं जिससे परिवारों में हड़कंप मचा है। यह स्थिति केवल शास्त्रीनगर ही नहीं बल्कि मेरठ के कई अन्य इलाकों में भी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed