सब्सक्राइब करें

UP: घर बना था कूड़ाघर, गंदगी से पीलिया की आशंका, क्यों खोली थी टोंटी? प्रियंका की मौत पर इन सवाल के जवाब बाकी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 12 Apr 2026 12:06 PM IST
सार

मेरठ में प्रियंका की मौत के मामले में अभी कई सवालों के जवाब बाकी हैं। दो बार मेरठ आने के बाद प्रियंका के पिता अपने परिजन से क्यों नहीं मिले? घर में इतना कूड़ा कैसे एकत्रित हुआ? साथ ही टोंटी क्यों खुली छोड़ी थी।

विज्ञापन
Priyanka Death Case House Turned into Dump Risk of Jaundice Due to Filth Answers to These Questions Regarding
Priyanka Death Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में युवती के कंकाल मिलने की जांच जारी है। जब प्रियंका के शव को बरामद करने के लिए उसके घर को खोला गया तो वह कूड़ाघर लग रहा था। घर की गैलरी और तीनों कमरे में कूड़ा भरा हुआ था। घर में पानी की टॉटियां खुली हुई थीं। घर के अंतिम कमरे में शव पड़ा था। शव में कीड़े लगे थे। चूहों के भी शव नोंचने की आशंका है।

इस कमरे में सबसे अधिक कूड़ा था। सौ से अधिक पानी की बोतल, दूध की खाली थैलियां, परफ्यूम की खाली शीशी पड़ीं थीं। उदयभानु दुर्गंध दूर करने के लिए शव और आसपास परफ्यूम का छिड़काव करते थे। 
Trending Videos
Priyanka Death Case House Turned into Dump Risk of Jaundice Due to Filth Answers to These Questions Regarding
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआत में प्रियंका के काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी व सी) होने की बात सामने आ रही थी लेकिन गंदगी से पीलिया (जॉन्डिस) होता है। इससे मौत की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Death Case House Turned into Dump Risk of Jaundice Due to Filth Answers to These Questions Regarding
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब भी बाहर जाते थे बेटी को साथ लेकर जाते थे 
विश्वजीत विश्वास ने बताया कि वर्ष 2013 में प्रियंका की मां शमिष्ठा ने खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी की ठोस वजह सामने नहीं आई थी। प्रियंका ने काफी समय पहले स्कूल की नौकरी छोड़ दी थी। उनके चाचा उदयभानु विश्वास प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार आदि कई जगह घूमने जाते थे।
Priyanka Death Case House Turned into Dump Risk of Jaundice Due to Filth Answers to These Questions Regarding
घर में मिला लड़की का कंकाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वे जब भी बाहर जाते थे। प्रियंका को अपने साथ लेकर जाते थे। शुक्रवार को चाचा बेगमबाग में चाय की दुकान पर दिखे थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका देहरादून में है। शक होने पर पुलिस को सूचना दी। तब प्रियंका की मौत का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Priyanka Death Case House Turned into Dump Risk of Jaundice Due to Filth Answers to These Questions Regarding
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछते तो कह देते कर दूंगा बेटी की शादी 
प्रियंका के पड़ोस में रहने वाली उनकी चाची रूपा विश्वास ने बताया कि उनका पैतृक परिवार के बुजुर्ग लगभग दो सौ साल पहले पश्चिम बंगाल से मेरठ आए थे। उदयभानु पांच भाई थे। वे किसी से वास्ता नहीं रखते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed