{"_id":"69db2d33a24cd450280d5e2f","slug":"up-decades-old-tannery-of-meerut-will-be-closed-ngt-orders-two-days-ultimatum-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ का दशकों पुराना चर्म शोधन कारखाना होगा बंद, एनजीटी ने दिया आदेश, दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ का दशकों पुराना चर्म शोधन कारखाना होगा बंद, एनजीटी ने दिया आदेश, दो दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: डूंगर गांव के लोगों ने चर्म शोधन कारखाने से प्रदूषण और पानी दूषित होने की शिकायत की थी। कई साल के बाद अब इस कारखाने को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है।
चमड़ा। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobestock
विज्ञापन
विस्तार
रोहटा कस्बे के डूंगर गांव में दशकों से संचालित चर्म शोधन कारखाने से फैल रहे प्रदूषण के मामले में एनजीटी के आदेशों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एनजीटी द्वारा हाल में की गई सुनवाई में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए जाने और प्रमुख सचिव को जांच के निर्देश दिए जाने के बाद प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। प्रशासन ने कारखाने को खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया है। सोमवार को सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
अपर नगर मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह और एसडीएम सदर दीक्षा जोशी तहसील टीम के साथ दोपहर डूंगर गांव पहुंचे और कारखाने की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें आगामी कार्रवाई की जानकारी दी। गांव में लंबे समय से संचालित इस चर्म शोधन कारखाने को लेकर वर्षों से प्रदूषण की शिकायतें सामने आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कारखाने से निकलने वाले प्रदूषित पानी और दुर्गंध के कारण आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आसपास के गांवों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी ग्रामीण चिंता जताते रहे हैं।
इस मामले में पूर्व में एनजीटी द्वारा वर्ष 2013 में कारखाने को बंद करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर हाल ही में पुनः सुनवाई के दौरान एनजीटी ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण के बाद कारखाने में कार्यरत ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थिति से अवगत कराया।
टीम में नायब तहसीलदार आदेश कुमार, लेखपाल विनीत कुमार, ग्राम पंचायत सचिव केपी सिंह, थाना प्रभारी रोहटा पूजा पंवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम सदर दीक्षा जोशी ने बताया कि सोमवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर कारखाने को सील करने की कार्रवाई करेगी।
ये भी देखें...
तलाक का जश्न: प्रणिता ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व पति मेजर गौरव के आरोपों को बताया झूठा, पिता ने कह दी ये बात
ये भी देखें...
तलाक का जश्न: प्रणिता ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व पति मेजर गौरव के आरोपों को बताया झूठा, पिता ने कह दी ये बात