प्रेमी के लिए परिवार को धोखा: लड़की ने सबको दी चाय में नींद की गोली, टीटू ने तीन साथियों संग किया दुष्कर्म
वारदात आठ अप्रैल की रात की है। एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को टीटू पाल बहला-फुसलाकर परिजनों को खिलाने के लिए नशीली गोलियां दे गया। किशोरी ने चाय में गोलियां मिलाकर परिजनों को पिला दी।
विस्तार
अलमारी में रखे जेवर और 10 हजार लूटे
घटना आठ अप्रैल की रात की है। नूरपुर क्षेत्र निवासी महिला ने शुक्रवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही टीटू पाल बहला-फुसलाकर परिजनों को खिलाने के लिए नशीली गोलियां दे गया। किशोरी ने चाय में गोलियां मिलाकर परिजनों को पिला दी। उनके बेसुध होने पर टीटू साथी विशेष, रितेश व एक किशोर के साथ मिलकर उनकी बेटी को एक बैंक्वेट हॉल में ले गया। वहां चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उनके घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये भी चोरी कर लिए।
तीन को पकड़ा और एक की तलाश जारी
महिला ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था जब उसने आलमारी खोली तो आभूषण गायब मिले। नाबालिग के साथ दुष्कर्म व चोरी की वारदात की सूचना पर एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार सिंह, सीओ देश दीपक सिंह ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने दो आरोपियों टीटू, विशेष को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है जबकि चौथे को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी टीटू पर दर्ज हैं छह मुकदमे
पुलिस के अनुसार टीटू का आपराधिक इतिहास है। उस पर विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, पॉक्सो एक्ट के नूरपुर थाने में तीन, सिविल लाइन थाना मुरादाबाद में एक, चांदपुर में एक, गजरौला जनपद अमरोहा में एक मुकदमा शामिल है।