सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ATS Probe Reveals: Uvaid Planned Escape to Nepal, Was in Contact with Pakistani Handlers

ATS की जांच में खुलासा: नेपाल भागने की फिराक में था उवैद, आकिब ने दिए थे पाकिस्तानी हैडलर्स के नंबर

अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

ATS की जांच में खुलासा हुआ है कि बिजनौर का उवैद नेपाल के रास्ते सऊदी अरब भागने की फिराक में था। आकिब ने उसे दो पाकिस्तानी हैंडलरों के नंबर दिए थे, जिनसे उसने संपर्क किया था।

ATS Probe Reveals: Uvaid Planned Escape to Nepal, Was in Contact with Pakistani Handlers
पुलिस गिरफ्त में संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूं तो आकिब सऊदी अरब में रहता है मगर उसने पाकिस्तानी हैंडलरों की मंशा पर बिजनौर में भी स्लीपर मॉड्यूल खड़ा कर दिया। अब देश विरोधी साजिश की परतें उखड़ता देख आकिब ने बिजनौर के उवैद को दो पाकिस्तानी हैंडलरों के नंबर बात करने के लिए दिए थे। इनसे बात करने के बाद उवैद नेपाल भागने की फिराक में था ताकि नेपाल के रास्ते सऊदी अरब पहुंच सके।

Trending Videos


ऐसे हुआ आतंकी गतिविधियों का खुलासा
पिछले दिनों एटीएस ने चार संदिग्धों को पकड़ने के बाद आतंकी गतिविधियों का खुलासा किया। एटीएस की जांच में आकिब नाम सामने आया। साथ ही वायरल होने वाले वीडियो का भी एटीएस ने जिक्र किया जिसके संबंध में 23 नवंबर को नांगल थाना में केस दर्ज किया गया था। इसमें एके-47 और हैंडग्रेनेड दिखाई देने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक ने वीडियो कॉल पर आकिब से बात करने के बाद इसे खिलौना बताते हुए आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SIR: फर्जी वोटों पर बड़ा एक्शन, 4.96 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, मेरठ में अब 21.93 लाख वोटर 

ATS Probe Reveals: Uvaid Planned Escape to Nepal, Was in Contact with Pakistani Handlers
पुलिस गिरफ्त में संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

आकिब और मैजुल के साथ वीडियो में था उवैद
इसके बाद एटीएस के खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक को निलंबित और सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप को हटा दिया गया था। साथ ही उक्त जांच को फिर से खोला गया। नजीबाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार ने नांगल पुलिस के सहयोग से फिर से विवेचना की। सामने आया कि उक्त वीडियो में आकिब और मैजुल के साथ साथ सऊदी में रहने वाला आजाद निवासी इनामपुरा और उवैद भी जुड़े थे।

अब पुलिस ने उवैद और जलाल हैदर उर्फ समीर को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद सामने आया कि मामला खुलने के बाद उवैद ने आजाद से संपर्क साधा। आजाद ने नेपाल चले जाने की सलाह दी ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। साथ ही आकिब ने दो पाकिस्तानी हैंडलरों के नंबर दिए थे जिनसे उवैद ने बात की। उवैद ने पाकिस्तानी हैंडलरों से कहा था कि नेपाल से सऊदी तक जाने की व्यवस्था करा देना।

यह भी पढ़ें: अपने ही हाथों से तोड़ रहे सपने: 'खून-पसीने से सींची दुकानें, आज खुद चला रहे हथौड़ा'; मजबूर हुए मेरठ के व्यापारी

ATS Probe Reveals: Uvaid Planned Escape to Nepal, Was in Contact with Pakistani Handlers
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इनकी गिरफ्तारी होना बाकी
समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद, मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आकिब निवासी सठला मेरठ, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मंडावर की गिरफ्तारी होना बाकी है। हालांकि मैजुल, आकिब और आजाद विदेश में रहते हैं जिनका लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed