सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the death of the innocent, an iron net was installed around the electric transformer.

Bijnor News: मासूम की मौत के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लगाया लोहे का जाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
After the death of the innocent, an iron net was installed around the electric transformer.
विज्ञापन
जानसठ। मोहल्ला सराय तुलसीराम की बस्ती में सात साल के बालक शाबयान की हाइटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर पर गिरने से करंट लगने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद विद्युत विभाग ने सुरक्षा के लिए फिलहाल ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लोहे का जाल लगाया है।
Trending Videos

बस्ती के लोगों का कहना है कि लोहे का जाल लगाने से करंट से जान जाने का खतरा नहीं टला है। बृहस्पतिवार की देर शाम बालक का शव घर पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला सराय तुलसीराम की बस्ती में शाहनवाज का सात वर्षीय पुत्र शाबयान अपने घर से बाहर निकला तो टहलने समय कच्चे रास्ते पर उसका अचानक पैर फिसल गया था। इससे वह हाइटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने शव को बस्ती में घर के सामने रखकर हंगामा किया था।
विद्युत विभाग की ओर से शुक्रवार को बस्ती के लोगों और बच्चों की सुरक्षा को ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लोहे का जाल लगाया है। बस्ती के लोगों का कहना है कि बारिश होने पर लोहे के जाल में करंट आ सकता है। जिससे जान भी जा सकती है। विद्युत विभाग अधिकारियों को करंट से बचाने के लिए अन्य प्रबंध करना चाहिए।
-----------------------------
सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर से भी खतरा
(फोटो समाचार)
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी में भी हाइटेंशन विद्युत लाइन का ट्रांसफार्मर सड़क किनारे रखा हुआ है। इस विद्युत ट्रांसफार्मर से भी लोगों की जान का खतरा बना हुआ है।
इतना ही नहीं मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी में मकानों के पास से हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार गुजर रहे हैं। दो-तीन वर्ष पूर्व हाइटेंशन लाइन के तारों के टूटने से तीन कुत्ते मर गए थे। इस दौरान गनीमत रही थी कि उस वक्त सड़क पर कोई व्यक्ति और बालक नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
इसके अलावा बरसात के मौसम में मकान की दीवार में करंट आ गया था। जिससे एक बालक को करंट लग गया था। बालक की किसी तरह जान बची थी। सड़क किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से भी लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
मोहल्ले के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर से सुरक्षा का इंतजाम कराने तथा मकानों के पास से हाइटेंशन विद्युत लाइन को भी उतरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed