{"_id":"69d94dcff61576ca2506c6cc","slug":"anger-over-officers-leaving-headquarters-without-permission-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-176661-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफसरों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफसरों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नाराजगी
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक लेते सभापति अ
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। सभापति अश्विनी त्यागी ने जिला आबकारी अधिकारी और जल निगम के अधिशासी अभियंता के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नाराजगी जताई। साथ ही इनके खिलाफ शासन को लिखने के निर्देश दिए।
विधान परिषद समिति ने जिले के विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और सरकारी नियमों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। सभापति ने नियमों की व्यावहारिकता जांचने और जनहित में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग को 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीबी मरीजों को पोटली उपलब्ध कराने और पोषित करने वालों की सूची देने को कहा गया।
समिति ने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने की कार्य योजना बनाने को कहा। साथ ही बेसिक शिक्षा में नामांकन और गुणवत्ता सुधारने, अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने, छात्रवृत्ति वितरण और विद्युत समिति की नियमित बैठकों के भी निर्देश दिए। सभापति अश्वनी त्यागी ने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में वर्ष 2024 से विधान मंडल सदस्यों के पत्रों और विकास प्रस्तावों की समीक्षा हुई। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता पर जोर दिया गया। साथ ही मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण और भ्रष्टाचार शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा हुई। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनु सचिव अरुण प्रकाश शर्मा समीक्षा अधिकारी मयंक यादव, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेेक झा, सीडीओ रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos