सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven students and the driver were injured, four seriously injured, when a school van caught fire.

Bijnor News: स्कूल वैन में आग लगने से सात छात्र छात्राएं और चालक झुलसा, चार गंभीर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Seven students and the driver were injured, four seriously injured, when a school van caught fire.
समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पुरकाजी । क्षेत्र के समसो गांव में झबरपुर के आशीष एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन आग का गोला बन गई। वैन में प्ले और केजी कक्षा के 15 छात्र-छात्राओं ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया हादसे में वैन चालक व सात छात्र झुलस गए।
Trending Videos

चार की हालत गंभीर बनी है। एआरटीओ सुशील मिश्रा ने स्कूल संचालक, प्रधानाचार्य और वाहन मालिक के खिलाफ वैन के अवैध संचालन और लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल प्रदेश के जनपद कॉपी केरल थाना पडकेकरा के गांव मुतकुन्नम निवासी बालासन गांव झबरपुर में अपने बेटे आशीष के नाम से स्कूल संचालित कर रहे हैं।
शिक्षक अमित स्कूल की वैन चलाता है। शुक्रवार सुबह चालक अमित गांव सैनपुर से 15 छात्र-छात्राओं को लेकर लगभग सवा आठ बजे वापस स्कूल लौट रहा था। गांव समसो पहुंचते ही वैन के डैशबोर्ड में आग लग गई। पलभर में ही वैन में आग फैलने लगी।
आसपास के लोगों व अमित ने वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल कर बामुश्किल आग बुझाई। हादसे में वैन चालक अमित कुमार, गांव सैनपुर निवासी भाई-बहन अविंका (05), अवियान (04), साढ़े तीन वर्षीय लक्ष्मी, गांव समसो निवासी साढ़े तीन वर्षीय आयांश, यूकेजी का छात्र सूर्यांश (06) झुलस गए।
ग्रामीण बच्चों को उत्तराखंड के गांव गोकलपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। इसके अलावा मामूली रूप से झुलसे सार्थक (06), सारिका (06) को परिजनों ने पुरकाजी पीएचसी पर उपचार दिलाया।
सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा व एआरटीओ सुशील मिश्रा ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि वैन व स्कूल संचालक बालासन को पकड़ लिया गया है।
एआरटीओ की तहरीर पर स्कूल संचालक, प्रधानाचार्य और वाहन स्वामी के विरुद्ध बिना पंजीकृत वैन के संचालन व लापरवाही की धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया डैश बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। शिक्षा, फायर ब्रिगेड और परिवहन विभाग की टीम मामले की जांच करेगी।

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

समसो गांव में आग का गोला बनी स्कूल वैन : स्रोत वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed