सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wind speed increased the difficulty, the fire continued to blaze

Bijnor News: हवा की रफ्तार ने बढ़ाई मुश्किल, धधकती रही आग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The wind speed increased the difficulty, the fire continued to blaze
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को हवा की रफ्तार के कारण मुसीबत बढ़ गई। कई जगह आग लगने के मामले सामने आए। दमकल विभाग को तीन जगह आग लगने की सूचना दी गई।
Trending Videos

नावला गांव में गेहूं की फसल जल गई। जौली रोड पर भगवानपुरी में सड़क किनारे खोई में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैली।उधर, देहात क्षेत्र में भी कई जगह आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसके कारण मौसमी बीमारियों में वृद्धि दर्ज की गई है। सुबह के समय ठंड का असर रहा, वहीं दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दिनभर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इन तेज हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह की ठंड और दोपहर की गर्मी के बीच यह उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
मौसम के इस अचानक बदलाव से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
आठ बीघा गन्ने की फसल जली

छपार। खिंदड़िया गांव में किसान के आठ बीघा ईख के खेत में आग लग गई। फसल जलने से किसान का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव खिंदड़िया निवासी किसान चरण सिंह ने बुवाई के लिए कुछ गन्ना रोक रखा था। दोपहर खेत से धुआं उठता देख आसपास काम कर रहे लोग आग की ओर दौड़े। उन्होंने तुरंत गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और पूरा आठ बीघा ईख की फसल जल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। संवाद
---------------
बिजली लाइन से निकली चिंगारी, लाखों की फसल जली

तितावी। क्षेत्र के अलीपुर गांव में बिजली लाइन से निकली चिंगारी से किसान वीरेंद्र, पुष्पेंद्र और जितेंद्र की लाखों रुपये की गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। इस घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। करीब चार बीघा गेहूं, लगभग सौ क्विंटल गन्ने का बीज, 17 बीघा गन्ने की पेड़ी आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों का आरोप है कि जर्जर बिजली लाइन की शिकायत के बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने ऊर्जा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई और मुआवजे की मांग की है। संवाद
------------
चार बीघा गन्ने की फसल जली

मीरापुर। गांव खेड़ी निवासी किसान पवनेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हवा के चलते एलटी लाइन के तार आपस में टकरा गए और फाल्ट हो गया। फाल्ट के चलते तारों से निकली चिंगारी पवनेश के खेत में बीज के लिए खड़ी गन्ने की फसल में गिर गई। जिससे फसल में आग लग गई। किसानों ने आग पर मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान की चार बीघा फसल जल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed