{"_id":"697ff0b91fd79ca21b0856c6","slug":"42-out-of-50-electric-buses-have-started-running-on-several-routes-in-the-city-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1096794-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर के कई रूटों पर दौड़नी शुरू हो गई 50 में से 42 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर के कई रूटों पर दौड़नी शुरू हो गई 50 में से 42 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एमसीटीएसएल) ने शहरवासियों को बेहतर परिवहन सेवा देने के लिए 50 में से 42 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को शहर के विभिन्न मार्गों पर उतार दिया है। रविवार को बसों में यात्री तो कम रहे लेकिन अधिकतर मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसें दौड़तीं नजर आईं। कई मार्गों के रूट प्लान के साथ ही बसों का संचालन तय किया गया।
ये बसें मेरठ के महत्वपूर्ण क्षेत्रों, मेडिकल कॉलेज, मेट्रो स्टेशनों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक केंद्रों और बस अड्डों से जोड़ी गई हैं। कंपनी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सचिन सक्सेना का कहना है कि शहर की जनता को बस सेवा उपलब्ध करा दी गई है। पहले दिन तो बसों में यात्री कम रहने के कारण राजस्व प्राप्ति कम ही हुई है। जो बसें डिपो में खराब खड़ी हैं, उनको भी शीघ्र ठीक कराकर सड़कों पर उतारा जाएगा।
रूट प्लान और बसों की स्थिति....
- मेडिकल कॉलेज से सिटी स्टेशन, 6 बसें
- बेगमपुल से भूड़बराल (रोहटा रोड होते हुए) 8 बसें
- बेगमपुल से भूड़बराल (मेट्रो प्लाजा के माध्यम से) 8 बसें
- मेडिकल कॉलेज गढ़ रोड से सिवाया टोल, फिर मेट्रो स्टेशन 16 बसें
- मेडिकल कॉलेज से कांशी गांव (परतापुर के पास) 2 बसें
- बेगमपुल से रिठानी मेट्रो स्टेशन (एचआरएस चौक, शॉप्रिक्स मॉल होते हुए) 6 बसें
- बेगमपुल से गंगासागर (वाया साकेत चौराहा, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी) 2 बसें
- बेगमपुल से किला रोड (मेरठ कॉलेज, कमिश्नर कार्यालय, जेल चुंगी होते हुए) 2 बसें