सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A 'Nishan Yatra' was taken out, and devotees danced to the bhajans of Shyam Baba.

Meerut News: निशान यात्रा निकाली, श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
A 'Nishan Yatra' was taken out, and devotees danced to the bhajans of Shyam Baba.
- निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में छोटा खाटू धाम में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में बागपत रोड स्थित छोटा खाटू धाम में धार्मिक कार्यक्रम किए गए। सुबह मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। भोला रोड, खडौली रोड और संपर्क मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर में यात्रा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाए।
यात्रा के बाद श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। शाम सात बजे मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने बाबा की ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर के संस्थापक अनिल गोल्डी ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार निकास द्वार बनाए गए। नीरज शर्मा ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने लाख चाहूं मगर बात बनती नहीं क्या करूं, नाव अटकी मेरी पार लगती नहीं क्या करूं...श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है, बाबा तेरे भरोसे मेरा परिवार है...जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर अंकुश उपाध्याय, विकास सिंघल, राघव माधव, वैष्णवी नामदेव एवं नितिन गुप्ता ने भी बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुदित मांगलिक, संजीव महेश्वरी, रणवीर शर्मा, आदित्य अम्मू, शुभम अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed