{"_id":"69dc0c27adba9ef4f20361af","slug":"a-roadways-bus-ran-over-a-couple-and-a-child-riding-a-bike-at-begumpul-the-woman-died-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1159137-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेगमपुल पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती व बच्ची को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेगमपुल पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती व बच्ची को रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन
बेगमपुल चौराहे पर एक्सीडेंट में हुई महिला की मौत, सदमे में बच्ची और पति, मौके पर इकट्ठा लोग
- फोटो : SAMVAD
विज्ञापन
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती व उनकी मासूम बच्ची को चपेट में लेकर रौंद दिया। हादसे में महिला वर्षा (24) की बस के नीचे कुचलने से मौत हो गई, जबकि उसका पति रोहित और मासूम बेटी आरोही घायल हो गए। चालक बस समेत मौके से भाग गया। हादसे के समय दंपती रिश्तेदारी से लौट रहे थे।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर शेरगढ़ी निवासी रोहित पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। वह रविवार को अपनी पत्नी वर्षा और चार साल की मासूम बेटी आरोही के साथ सोफीपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। रविवार रात लगभग 12 बजे रोहित अपनी स्पलेंडर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही रोहित की बाइक बेगमपुल स्थित शास्त्री की प्रतिमा के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित और आरोही बाईं ओर सड़क पर जा गिरे, जबकि वर्षा दाईं ओर बस के पहिये के नीचे आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस वर्षा को कुचलती हुई हापुड़ रोड की तरफ भाग निकली। बस के नीचे कुचलने से वर्षा का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उनके अंग सड़क पर काफी दूर तक बिखर गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के वक्त पास ही स्थित आबूलेन चौकी की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रोहित और बेटी आरोही को उपचार के लिए दयानंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार रोडवेज बस और उसके चालक की पहचान की जा सके। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Trending Videos

बेगमपुल चौराहे पर एक्सीडेंट में हुई महिला की मौत, सदमे में बच्ची और पति, मौके पर इकट्ठा लोग- फोटो : SAMVAD