{"_id":"69834207aafc084986045905","slug":"accused-of-stealing-electrical-wires-from-a-house-under-construction-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107301-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निर्माणधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निर्माणधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। नगला राठी निवासी अमित ने मैथना गांव निवासी तार चोरी के मामले में जेल भेजे गए दो आरोपी और एक फरार आरोपी पर पल्लवपुरम स्थित अपने निर्माणधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने का आरोप लगाया है।
अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पल्लवपुरम स्थित उदय कुंज कॉलोनी में भी एक मकान निर्माणधीन है। 29 जनवरी को वह कार्य खत्म होने पर घर लौट गए थे।दो फरवरी को जब वह निर्माणधीन मकान पर पहुंचे तो तो तार चोरी मिले। पड़ोसी ने बताया कि पुलिस ने मैथना निवासी मोनू और राज को चोरी के तारों के साथ पकड़ा है, जबकि उनका साथी जो गैंग का लीडर है उसकी तलाश है। बताया कि सनी उसके निर्माणाधीन मकान पर आया था और पुताई और पीओपी कराने की बात कही थी, लेकिन उसने मना कर दिया। सनी उसके घर की रेकी करने आया था उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर तार चोरी किए हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Trending Videos