सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Akhilesh Yadav taunts CM Yogi over Muzaffarnagar visit, asks him to meet Meerut traders and hear people's pain

UP: CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे पर अखिलेश का तंज, मेरठ जाने की दी सलाह, कहा-भाषण नहीं लोगों का दर्द भी सुनें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Apr 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम को मेरठ के व्यापारियों और दुखी परिवारों से भी मिलना चाहिए और केवल मंच से भाषण देने के बजाय लोगों का दर्द सुनना चाहिए।

Akhilesh Yadav taunts CM Yogi over Muzaffarnagar visit, asks him to meet Meerut traders and hear people's pain
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री मुजफ्फरनगर जा रहे हैं तो उन्हें मेरठ में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से भी मिलना चाहिए या कम से कम उन्हें मिलने के लिए बुलाना चाहिए।

Trending Videos


अखिलेश ने लिखा, मेरठ से दुखी परिवारों को जनसभा में क्यों नही बुलाया
सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में कहा कि जब इतनी गाड़ियों से भीड़ बुलाई जा रही है तो मेरठ के दुखी परिवारों को भी बुलाया जाना चाहिए, ताकि वे अपना दर्द सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के व्यापारियों से मिलने की सलाह
अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर और मेरठ के बीच ज्यादा दूरी नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री को मेरठ के व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। उन्होंने इशारों में कहा कि प्रदेश में कई लोग परेशान हैं और उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।

 'सिर्फ भाषण नहीं, लोगों का दर्द भी सुनें' 
सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री केवल मंच से एकतरफा भाषण देंगे या लोगों का दुख-दर्द भी सुनेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि दर्द भी आपने ही दिया है, इसलिए उसका इलाज भी आपको ही करना चाहिए।

राजनीतिक तौर पर इसे प्रदेश की सियासत में बयानबाजी के नए दौर के रूप में देखा जा रहा है, जहां विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Akhilesh Yadav taunts CM Yogi over Muzaffarnagar visit, asks him to meet Meerut traders and hear people's pain
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 विधायक अतुल प्रधान के सामने रोई महिलाएं, हाथ जोड़कर लगाई मदद की गुहार
मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के बीच आज दोपहर समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताते हुए भावुक होकर अपनी पीड़ा साझा की। बात करते-करते कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।

महिलाओं ने हाथ जोड़कर विधायक से मदद की गुहार लगाई और अपनी सुरक्षा व समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed