UP: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर अलर्ट, अफसरों ने फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च, ADG ने दिए सख्त निर्देश
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी राजीव सभरवाल ने सभी जिलों के एसएसपी को सख्त निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी किया गया। मेरठ में एसएसपी, एसपी सिटी और सर्किल सीओ ने पीएसी-आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला। व्यापारियों सहित शहर के हर वर्ग के लोगों ने कानून एवं शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में भी अधिकारियों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया।
एडीजी राजीव सभरवाल ने मेरठ जोन के जिले मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद के कप्तानों को निर्देश दिए कि दिनभर पुलिस फोर्स को लेकर भ्रमण कराया जाए। आईजी ने भी इसकी मॉनिटरिंग की। शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में पीएसी-आरएएफ को तैनात कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से कहा कि शांति व्यवस्था को प्रभावित न होने दिया जाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कई जगहों पर ड्रोन से निगरानी कराई गई है।
यह भी पढ़ें: पंचायत में मुर्गा बना दूल्हा: पोल खुलने पर आगबबूला हुए दुल्हन पक्ष के लोग, बरातियों की जमकर धुनाई, तस्वीरें
पुलिस रही सतर्क, किया पैदल मार्च
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर जिलेभर में पुलिस सतर्क रही। सहारनपुर के संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, डीआईजी, एसएसपी और एसपी सिटी ने फोर्स के साथ बाजारों में पैदल मार्च किया।
सोमवार की शाम डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी राजेश कुमार ने फोर्स के साथ घंटाघर से नेहरू मार्केट, चकराता मार्ग, नवाबगंज चौक, भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा तक पैदल मार्च किया। इसके पश्चात फोर्स के साथ इन्हीं रास्तों से तीनों अधिकारी घंटाघर पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: अब SSP ने लिया ये एक्शन, बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, सांत्वना देने पहुंचे मंत्री
डीआईजी ने बाजारों में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि संदिग्धों पर नजर रखें। अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। वहीं, देर शाम एसपी सिटी राजेश कुमार ने अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।