सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to lure away girls, people caught the accused

Meerut News: बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास, लोगों ने आरोपी को दबोचा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Attempt to lure away girls, people caught the accused
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। कस्बे के मोहल्ला कमरानवाबान में रविवार सुबह दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
मोहल्ला कमरानवाबान निवासी सलीम पुत्र शमशेर की कालंद चुंगी पर फूलों की दुकान है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे उनकी 9 साल और आठ साल की दो बेटियां दुकान की ओर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में इस्तियाक की फैक्टरी के पास एक युवक ने दोनों बच्चियों को रोक लिया और उन्हें 20-20 रुपये देकर अपने साथ चलने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बड़ी बच्ची किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं आरोपी छोटी बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। लोगों ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम अंकुश सैनी निवासी मोहल्ला गांधी नगर सरधना बताया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed