{"_id":"69dbc6ec0ee3d0e5590f7477","slug":"attempted-murder-of-woman-fir-registered-against-four-including-husband-meerut-news-c-73-1-mct1008-106897-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला की हत्या का प्रयास, पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला की हत्या का प्रयास, पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर (मेरठ)। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पथौली गांव निवासी विवाहिता हिमांशी को दहेज की मांग पूरी होनी पर ससुराल वालों ने जान से मारने का प्रयास किया। विवाहिता के मायके पक्ष ने आरोपी पति आशुतोष, ससुर राजपाल, सास गुलाबी व ननद के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बागपत जनपद के बिनौली थाना के गांव जिवाना गुलियान निवासी नीतू सोलंकी ने तहरीर में बताया कि सात साल पहले उसकी बेटी हिमांशी की शादी पथौली निवासी आशुतोष के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से आरोपी उसकी बेटी पर दहेज में 20 लाख रुपये की नकदी की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसने आरोपियों को तीन लाख रुपये भी दे दिए।
इसके बावजूद आरोपियों ने हिमांशी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आरोप है कि नौ अप्रैल की शाम करीब सात बजे आशुतोष उर्फ मोनू अपनी पत्नी हिमांशी को खेत पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर फावड़े के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे घर लाकर कमरे में बंद कर दिया गया। बाद में पड़ोसियों की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल महिला को सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस शिकायत करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos