{"_id":"69d3c3707a7c19fc3208a4a6","slug":"bhakiyu-tikait-demonstrated-in-the-tehsil-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111888-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू टिकैत ने तहसील में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू टिकैत ने तहसील में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंडल प्रचार मंत्री संजय दौरालिया के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम उदित नारायण सेंगर के समक्ष अलीपुर से चिरौड़ी तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वे एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और समस्या के समाधान तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। कई घंटे बाद एसडीएम ने वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। संजय दौरालिया ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन तहसील में बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर जितेंद्र चिरौड़ी, जसवीर चिरौड़ी, दिनेश, पिंटू, सुबोध सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos