सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army Chief Chandra Shekhar targets central government in Saharanpur

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- अपने हक की आवाज उठाने वाले को देशद्रोही करार रही सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Nov 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandra Shekhar targets central government in Saharanpur
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा है कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। अपने हक की आवाज उठाने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है।

Trending Videos


चंद्रशेखर शुक्रवार को सरसावा में भीम आर्मी के कार्यकर्ता सचिन खुराना की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए वर्तमान सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर ने कहा कि उन पर 2017 के एक मामूली मुकदमे में गैंगस्टर के तहत जेल में डाला गया, लेकिन वह और भीम आर्मी सरकार की डराने वाली हरकतों से घबराने वाले नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में शामिल अनुसूचित जाति के विधायक समाज का भला करने में नाकाम रहे हैं, जबकि उनका संगठन देश के दबे कुचले पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी का पत्र हो रहा वायरल, ‘हम कल भी विद्रोही थे और विद्रोही रहेंगे’

चंद्रशेखर ने कहा कि महापुरूषों का सपना था कि देश में सबको समानता का अधिकार मिले और संविधान में भी सबको यह अधिकार प्रदान किया गया है। भीम आर्मी प्रमुख ने आह्वान किया कि हक और इंसाफ के लिए अनुसूचित, अति पिछड़ों और मुस्लिमों को एक मंच पर आना होगा। 

चंद्रशेखर ने अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने के बाद मुस्लिम समाज के सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में आस्था की नहीं हक की लड़ाई लड़ी जा रही थी, लेकिन कोर्ट के निर्णय से असहमत होने के बाद भी मुस्लिम समाज ने धैर्य बनाए रखा। 

वहीं बसपा में शामिल होने के मुद्दे पर चंद्रशेखर ने कहा कि आज के हालात में अनुसूचितों, पिछड़ों एवं मुस्लिमों को हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक मंच आना जरूरी है। इस मौके पर सचिन खुराना, सचिन गौतम, सुधीर बेनीवाल, रोहित राज गौतम, ऋषभ, विकास मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed