फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Dr Kulaprakash surrenders in court and this case is related to Sunny Deol

भाजपा नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, फिल्म स्टार सन्नी देओल से जुड़ा है मामला

Sun, 03 Feb 2019 10:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Feb 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Dr Kulaprakash surrenders in court and this case is related to Sunny Deol
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। उनके न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे।

विज्ञापन


बागपत में वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने फिल्म स्टार सन्नी देओल को बागपत में बुलाया। दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुल प्रकाश ने 50 हजार लोगों की भीड़ के लिए प्रशासन से अनुमति ली, लेकिन जनसभा में लाखों की संख्या में भीड़ पहुंच गई। इस मामले में भाजपा के तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया दोनों को पूर्व में अदालत से जमानत मिल गई।

विज्ञापन

डॉ. सत्यपाल वर्तमान में बागपत सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुल प्रकाश कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंचे। न्यायालय से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed