सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP supremo Mayawati has removed Kamal Gautam from the post of District President

चंद्रशेखर घर आया तो चली गई कमल गौतम की कुर्सी, बसपा सुप्रीमो को मिली थी शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
BSP supremo Mayawati has removed Kamal Gautam from the post of District President
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम के घर आना उनकी कुर्सी ले बैठा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कमल गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और प्रेमचंद गौतम को जिलाध्यक्ष बना दिया है। कमल पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। 

Trending Videos


यह भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- अपने हक की आवाज उठाने वाले को देशद्रोही करार रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में बसपा जिलाध्यक्ष पद पर बीते दो साल से लगातार अदला बदली हो रही है। कमल गौतम जिलाध्यक्ष पद पर थे, लेकिन दो अप्रैल 2018 के दलितों के आंदोलन के दौरान उन्हें जेल जाना पड़ा। उनके जेल जाने के बाद सतपाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। कुछ माह सतपाल के जिलाध्यक्ष रहने के बाद फिर से कमल गौतम की ताजपोशी कर दी गई। इस बीच भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उन लोगों के घर पहुंचे जो दलित आंदोलन में जेल गए। इसमें वे कमल गौतम के घर भी गए। इसकी शिकायत बसपा सुप्रीमो तक पहुंची, लेकिन बीच के पदाधिकारी कमल गौतम का पक्ष करते रहे। इसी बीच बीते सात अक्तूबर को बसपा के पूर्व जोन इंचार्ज ब्रजेश कुमार लोहड्डा और विकास कुमार के नेतृत्व में कुछ लोगों ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता के चलते बसपा कार्यालय पर कमल गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी शिकायत भी हाईकमान को हुई। हाईकमान ने कार्रवाई करते हुए कमल गौतम को हटाकर प्रेमचंद गौतम को जिलाध्यक्ष बना दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed