{"_id":"6a845676fc7b50c4c001e056","slug":"cadets-learned-firing-and-map-reading-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108552-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैडेटों ने सीखी फायरिंग और मैप रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैडेटों ने सीखी फायरिंग और मैप रीडिंग
Tue, 18 Aug 2026 06:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेना कैंप 1 एवं सीएटीसी.263 के कैंप का सातवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मंगलवार को कैडेटों ने फायरिंग मैप रीडिंग ड्रिल समूह चर्चा और खेल गतिविधियों में भाग लिया। सुबह फायरिंग अभ्यास में कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने कैडेटों को निशानेबाजी की बारीकियां बताईं और फायरिंग पोजीशन व लक्ष्य की जांच कर मार्गदर्शन दिया।
डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ शाही ने पीटी के दौरान कैडेटों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता के दूसरे चरण में समूह चर्चा और ड्रिल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को मैप रीडिंग में बियरिंग ग्रिड बियरिंग मैग्नेटिक बियरिंग और ट्रू बियरिंग की जानकारी दी। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ शाही ने सीआईएसएफ बीएसएफ सीआरपीएफ आईटीबीपी और एसएसबी की भूमिका के बारे में बताया। शाम को कैडेटों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और रस्साकशी में हिस्सा लिया। कैंप कमांडेंट ने भी कैडेटों के साथ खेलकर टीम भावना का संदेश दिया। कैंप में करीब 120 कैडेटों को सर्विस विषय की नियमित तैयारी कराई जा रही है। इस दौरान नायब सूबेदार पंकज शर्मा, नरेश, एसएम संजय कुमार, एनसीसी अधिकारी एनओ सुबोध कुमार, एनओ कुलदीप कुमार, एनओ जूली सिंह आदि मौजूद रहे।