{"_id":"69c1698fcbdd5caa1a0be1fc","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-an-officers-house-found-buried-in-a-field-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111931-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अधिकारी के घर से चोरी नकदी व जेवरात खेत में दबे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अधिकारी के घर से चोरी नकदी व जेवरात खेत में दबे मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
- मवाना पहुंची पंजाब पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। चंडीगढ़ में अधिकारी के यहां नौकरी रहे युवक द्वारा छह लाख रुपये और करीब सात-आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी करने के बाद मवाना थाना क्षेत्र गांव कूड़ी कमालपुर में अपनी बुआ के यहां छुपा दिए। सोमवार को पंजाब पुलिस आरोपी संदीप को लेकर गांव कूड़ी कमालपुर पहुंची और बुआ द्वारा खेत में दबाई गई नकदी व सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए।
पंजाब की एसएएस थाने (मोहाली) के एसआई श्याम सिंह व अन्य पुलिसकर्मी सोमवार को आरोपी संदीप को लेकर मवाना थाने पहुंचे। पंजाब पुलिस ने बताया कि साथ में लाया गया आरोपी संदीप चंडीगढ़ में किसी अधिकारी के यहां नौकरी करता था। आरोपी ने अधिकारी के यहां से छह लाख रुपये नकद और 7-8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे।
आरोपी के अनुसार वह चोरी की नकदी और जेवरात को अपनी मवाना के गांव कूडी कमालपुर में बुआ को दे गया था। पंजाब पुलिस आरोपी के साथ गांव कूड़ी कमालपुर गांव में पहुंची और आरोपी की बुआ को हिरासत में ले लिया। बुआ ने चोरी की गई नकदी और जेवरात खेत में से बरामद करा दिए। जो उसने जमीन में दबाकर रखे हुए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मवाना स्थित सराफा की एक-दो दुकानों पर जाकर जांच की। वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस बरामद किए गए सामान के साथ संदीप को लेकर चली गई।
Trending Videos