{"_id":"69c293b67c62dabef5012a59","slug":"complaint-on-chief-ministers-portal-for-making-antyodaya-ration-cards-for-ineligible-people-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106728-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपात्र लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपात्र लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने अंत्योदय राशन कार्डों की जांच कर पूर्ति विभाग मवाना के अधिकारी को जांच भेज दी
नगली किठौर का मामला, शिकायत के बाद एडीओ पंचायत ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। ब्लॉक के गांव नगली किठोर में अपात्र लोगों के बनाए गए अंत्योदय राशन कार्ड की शिकायत पर एडीओ पंचायत माछरा संदीप कुमार ने जांच कर आख्या तहसील मवाना के पूर्ति विभाग के निरीक्षक को भेजी है। ताकि अपात्रों पर कार्रवाई की जा सके।
नगली किठोर निवासी सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 14 फरवरी को शिकायत की थी कि गांव में राशन कोटेदार ने अपात्रों के अंत्योदय कार्ड बनवाए हैं जिनके पास काफी संपत्ति है। इस कारण गरीब, बेसहारा, निर्धन लोग अंत्योदय कार्ड से वंचित रह गए। पूर्ति निरीक्षक मवाना अजय कुमार ने शिकायत की जांच करने के लिए बीडीओ माछरा को पत्र भेजा।बीडीओ माछरा ने एडीओ पंचायत को सौंपी।
एडीओ पंचायत संदीप कुमार ने बताया कि गांव नगली किठोर में 40 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। सभी कार्ड धारकों के घर-घर जाकर जांच की और किसके पास क्या-क्या संपत्ति है स्थिति की जानकारी ली। जांच कर पूर्ति निरीक्षक मवाना अजय कुमार को भेज दी गई है। जिससे पूर्ति निरीक्षक अपात्रों के विरुद्ध कार्रवाई करके उनके राशन कार्ड काटने की कार्रवाई करेंगे। पात्र लोगों के नए अंत्योदय कार्ड बनाने की विधिवत कार्रवाई करेंगे।
शिकायतकर्ता सुबोध कुमार ने बताया कि वह चाहते हैं कि जो वास्तव में पात्र है उसका कार्ड ही रहना चाहिए। जो पहले पात्र थे परंतु अब उनकी स्थिति ठीक हो गई है वह अब अपात्र की श्रेणी में आ गए हैं। उनके अंत्योदय कार्ड काट देने चाहिए।
Trending Videos