सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contacted traders for the village-settlement campaign

Meerut News: गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के लिए व्यापारियों से किया संपर्क

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Contacted traders for the village-settlement campaign
दौराला - दौराला में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत व्यापारियों से संपर्क करते भाजपा पदाधिकारी
विज्ञापन
दौराला। भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को दौराला नगर पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हरबीर पाल ने की। उन्होंने बाजार में व्यापारियों से संपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संगठित होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत बनाएं। कहा कि अभियान के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जाएगा। बैठक में दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर मंडल को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, धर्मेंद्र अहलावत, सुरेंद्र सिंह, देवपाल सिंह, प्रशांत, प्रदीप, ओमवीर, विपिन, अमित, अक्षय, सुरेश, दीपक, विवेक, अंकित आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed