सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion held on strengthening the infrastructure of Agricultural University

Meerut News: कृषि विवि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on strengthening the infrastructure of Agricultural University
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में परिसर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों को आधुनिक सुविधाएं देने पर जोर दिया गया।
Trending Videos

कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले खेल स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मौजूदा खेल मैदान के नवीनीकरण की भी बात कही। कुलपति ने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देंगी। इससे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए आधुनिक बायोगैस संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया गया। यह परियोजना कृषि अपशिष्ट का प्रभावी उपयोग कर ऊर्जा उत्पादन में सहायक होगी। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और शोध एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए भी उपयोगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक स्वीकृतियां जल्द दिलाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों को सशक्त करने में लगी है। उन्होंने विश्वविद्यालयों के विकास में कोई कमी न आने देने की बात कही। कुलपति ने उम्मीद जताई कि इन योजनाओं से विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed